मनोरंजनहास्य

क्योंकि…उसके पास हल है

बेटा अपने बूढ़े बाप को अनाथआश्रम छोड़कर वापस जा रहा था

तो उसकी बीवी ने फ़ोन किया और कहा ”

अपने बाप को ये भी कह दो कि त्यौहार पर भी घर आने की

आवश्यकता नहीं, अब वहीं रहें और हमें शांति से जीने दें”,

बेटा वापस मुड़ा और अनाथआश्रम गया तो

देखा कि उसका बाप अनाथआश्रम के मैनेजर के साथ गप्पों में व्यस्त है

और वो यूं बैठे थे जैसे बरसों से एक दूसरे को जानते हों।

बेटे ने पूछा सर, आप मेरे पिता को किस तरह और कब से जानते हैं?

उसने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “जब ये अनाथालय से आपको गोद लेने आए थे
——————————————————————-
एक डॉक्टर और वकील दोनों एक हीं लड़की को प्यार करते थे…

डॉक्टर रोज एक लाल गुलाब लड़की को देता था

जबकि वकील रोज एक सेव (apple) लड़की को भेंट देता था…

लड़की कन्फ्यूज हो गयी और वकील से पूछी :–

प्यार में तो लाल गुलाब का मतलब समझ में आता है

लेकिन प्यार से सेव का क्या कनेक्शन है ??? वकील ने जवाब दिया :–

क्योंकि प्रतिदिन खाया हुआ एक सेव सदा डॉक्टर से दूर रखता है…
——————————————————————-
जिंदगी में यदि कोई आपसे ये पूछे “क्या खोया और क्या पाया “है???…

तो पूरे विश्वास के साथ कहना कि जिससे बर्फी बनती है वो खोया है

और जो खटिया मे नीचे चार डंडे खडे है वो पाया है

हमेशा भावुक होने की जरूरत नहीं.

और जीवन में कोई समस्या हो तो सीधे किसान के पास चले जाना।।।

क्योंकि…उसके पास हल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button