
जिनेवा झील, पश्चिमी यूरोप की सबसे बड़ी स्वच्छ जल झीलों में से एक है। इसका लगभग 60 प्रतिशत भाग स्विट्जरलैंड के क्षेत्राधिकार (ज्यूरिसडिक्शन) में आता है। और शेष 40% भाग फ्रांस के क्षेत्राधिकार में है। लेक जिनेवा स्विजरलैंड की सबसे बड़ी सुंदर बर्फ से ढकी चोटियों के बीच बेहद खूबसूरत झील है। इसका अद्भुत नजारा देखकर ही आप का मन मोहित हो जायेगा। यहां की जलवायु स्वास्थ्य और प्रदूषण रहित है। स्विजरलैंड को पृथ्वी का स्वर्ग कहा जाता है। इस झील में पर्यटक ज़िपलाइन, जेट स्कीइंग, कायाकिंग, बोटिंग जैसी गतिविधियों के लिए जा सकते हैं। और आप इसके तटों पर सैर कर सकते हैं। पर्यटक इस झील में नौकायन का आनंद ले सकते है। यह झील एक पिकनिक स्थल है। यह स्थान आनंद लेने के लिए कई प्रकार की गतिविधियाँ भी प्रदान करता है।
स्विजरलैंड कैसे पहुंच सकते हैं?
आप फ्लाइट से जिनेवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंच सकते हैं। और फिर जिनेवा झील तक पहुंचने के लिए बस जैसे स्थानीय परिवहन का सहारा ले सकते हैं। आप मॉन्ट्रेक्स, लॉज़ेन, बेलेव्यू, वेवे और झील के किनारे स्थित शहर के बंदरगाहों से नावों द्वारा भी झील तक पहुंच सकते हैं। झील तक पहुंचने के लिए आप वेवे, लॉज़ेन, ब्रिग और अन्य स्थानों से जिनेवा के लिए ट्रेनें भी ले सकते हैं। यदि आपके मार्ग में कोई ट्रेन नहीं है, तो आप उस स्थान तक पहुंचने के लिए बस ले सकते हैं। या नाव का सहारा ले सकते हैं। यदि आपके पास कोई विशेष पास है तो परिवहन पूरी तरह से निःशुल्क है।