यात्रा

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सरंक्षित जयगढ़ लाइटहाउस

भारत के महाराष्ट्र राज्य के रत्नागिरि ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। बाल गंगाधर तिलक की यह जन्‍मस्‍थली महाराष्ट् के दक्षिण-पश्चिम भाग में अरब सागर के तट पर स्थित है। यह कोंकण क्षेत्र का ही एक भाग है। यहां बहुत लंबा समुद्र तट हैं। यहां कई बंदरगाह भी हैं। यह क्षेत्र पश्चिम में सहयाद्रि पर्वतमाला से घिरा हुआ है। रत्नागिरि अल्‍फांसो आम के लिए भी प्रसिद्ध है।

जयगढ़ लाइटहाउस जयगढ़ किले के पास स्थित है। ब्रिटिशों शासन काल के दौरान 1931 में इस लाइटहाउस को पूरी तरह से कच्‍चे लोहे से बनवाया गया था। यह लाइटहाउस भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सरंक्षित है। अरब सागर की हरी-भरी हरियाली और तटरेखा के साथ जयगढ़ किले और लाइटहाउस दोनों का दृश्य अद्भुत है। जोकि मुंबई से 320 किमी और पुणे से 300 किमी की दूरी पर स्थित है।

घूमने का सबसे अच्छा समय :-

महाराष्ट्र की यात्रा पुरे साल में किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन महाराष्ट्र घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बिच का है। इन महीनों के दौरान तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और मौसम काफी सुहावना और सुखद रहता है।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे?:- महाराष्ट्र सभी राज्यो से सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। भारत के लगभग हर प्रमुख शहर से प्रतिदिन बस की सुविधा मिल जाएगी।

हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे?:- महाराष्ट्र का सबसे प्रमुख हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके अलावा पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापुर और नागपुर घरेलू हवाई अड्डे स्थित है।

रेल मार्ग से कैसे पहुंचे?:- मुंबई के लिए आप को भारत के लगभग हर प्रमुख शहर से रेल की सुविधा मिल जाएगी। भारत के लगभग हर प्रमुख शहर से प्रतिदिन आसानी से रेल सुविधा मिल जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button