दुनिया

Major accident in Nigeria :100 लोगो से भरी नाव डूबी , 26 की मौत, बाकि लोगो की तलाश जारी

Major accident in Nigeria : नाइजीरिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं , जिसमे एक नाव के डूबने से 26 लोगों की मौत हो गई, इस हादसे में कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश अभी भी जारी है, ये पूरा हादसा नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में हुआ हैं, स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पिछले तीन महीने में यह इलाके की दूसरी दुर्घटना है, आपको बता दे नाइजीरिया का यह हिस्सा काफी पिछड़ा हुआ माना जाता है।

Major accident in Nigeria : अधिकांश लोग किसान

Major accident in Nigeria :100 लोगो से भरी नाव डूबी , 26 की मौत, बाकि के लोगो की तलाश जारी

सूत्रों के मुताबिक, घटना के दौरान नाव पर 100 से अधिक लोग सवार थे। नाव में महिलाएं और बच्चे भी थे, ये जानकारी नाइजर राज्य के गवर्नर के प्रवक्ता बोल्गी इब्राहिम ने दी हैं। ये हादसा मोकवा नामक जगह पर हुआ, ये हादसा तब हुआ जब जान गंवाने वाले और लापता हुए लोग बांध को पार करके अपने खेतों में जा रहे थे, जिसमे अधिकांश लोग किसान हैं।

30 लोगों को बचाया गया

Major accident in Nigeria :100 लोगो से भरी नाव डूबी , 26 की मौत, बाकि के लोगो की तलाश जारी

गवर्नर के प्रवक्ता बोल्गी इब्राहिम ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नाव हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई हैं। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे, इस हादसे से करीब 30 लोगों को बचाया गया है। समुद्री पुलिस और स्थानीय प्रशासन नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के सहयोग से डूबे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।

msn

read more… World Suicide Prevention Day 2023 : 18 से 29 साल के युवाओं में आत्महत्या की दर 137 फीसदी तक बढ़ी, जानिए कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button