मैंगो चीज़ कपकेक बनाने की विधि

मैंगो चीज़ कपकेक बनाने के लिए सामग्री :
10-12 कपकेक,15-20 मैंगो बिस्कुट,1छोटी कटोरी मलाई के साथ दही,2 आम ,2 बड़ी चम्मच कॉर्नफ्लोर,2 चुटकी बेकिंग सोडा,1 कप शक्कर पाउडर,1/2 लीटर पनीर के लिए दूध,1/4 छोटी चम्मच नमक,1/4 कटोरी नींबू का रस ,1 छोटी चम्मच नींबू का पेस्ट।
मैंगो चीज़ कपकेक बनाने की विधि :
सबसे पहले 2 आम लीजिये। उसे अच्छे से धो लीजिये और फिर उसे छीलकर उसके बड़े बड़े टुकड़े कर गुठली साफ़ कर लीजिये।उसके बाद एक मिक्सी जार लीजिये और उसमे सारा आम डाल कर उसमे महीन पेस्ट बना लीजिये।
उसके बाद बिस्कुट को मिक्सर में दरदरा पीस लीजिये। उसमें 1 बड़ी चम्मच घी और 2 बड़ी चम्मच पिसी शक्कर डालकर अच्छे से मिक्स करे। उसके बाद इस मिश्रण को कप केक के मोल्ड में पेपर कप्स के ऊपर बेस पे डालें। इसे कटोरी की या चम्मच की मदद से अच्छे से तले पर दबाइये। इसे 150℃ पर 5-7 मिनट तक बेक करिये।
उसके बाद क्रीम चीज़ बनाने के लिए दूध को गरम करिये। जिसका पनीर बनाना है, उसे नींबू के रस से फाड़ के हल्का ठंडा होने दीजिये। उसके बाद जब पनीर को गुनगुना हो तभी तुरंत मिक्सर में पीस लीजिए। अब इसमें थोड़ा शक्कर का पाउडर डालिये।अब इसमें दही मिला दीजिये।और अच्छे से फेटिये। उसी में 2 चम्मच शक्कर पाउडर डालिए। इसमें थोड़ा नींबू का रस, सोडा, नमक और ज़ेस्ट डालकर अच्छे से मिला लीजिये। अब उसी मिक्सी में आम की प्यूरी बनाकर इस मिश्रण में मिला दीजिये। आम की प्यूरी थोड़ी थोड़ी करके ही डालिये ताकि ज्यादा गीला ना हो जाये।
इसको एक बार टेस्ट कर लें और थोड़ा अधीक खट्टा रखें, मीठा कम।अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा करके बिस्कुट के लेयर के ऊपर डालें। लगभग 3/4 कप के ऊपर तक भर दीजिए।अब वाटर बाथ देने के लिए नीचे के ट्रे में पानी भरकर ऊपर ये कप केक का ट्रे रख दीजिये। इन्हें 180℃ पर 25 मिनट तक बेक होने दीजिये।
अगर ये ऊपर से सुखें से ना दिखे तो इन्हें और बेक करिये।अब इन्हें तुरंत एक डब्बे में डालकर ठंडा होने के लिए 4-5 घंटे फ्रिज में रख दीजिये।
अब अपनी मन पसंद चीजों से इन्हें सजाइये। ये मैंगो जेली बन जायेगा,उसके बाद इसे व्हाइट चॉकलेट के साथ सजाइये और बाकी मैंगो के पीसेज के साथ गार्निश कीजिये। उसके बाद इसे फ्रिज में 1 घंटे के लिए रखे और सर्व करे।