
मनसा देवी का मंदिर मोहाली शहर में बिलासपुर गाँव के पास स्थित है। उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण शक्ति पीठ मंदिरों में है। हरियाणा के पंचकुला जिले में मोहाली से लगभग 19 किमी की दूरी पर मनसा देवी मंदिर स्थित हैं। यहा एक सुंदर धार्मिक स्थल भी है।
मनसा देवी मंदिर लगभग 200 साल पुराना है। इस मंदिर का निर्माण सन 1811-1815 में किया गया था। मंदिर के गर्भगृह में, लक्ष्मी और सरस्वती के साथ मुख्य देवता मनसा देवी की पूजा की जाती है। जहां हिंदू धर्म के लोग दूर-दराज से दर्शन करने के लिए आते हैं।
नवरात्र के अवसर पर मनसा देवी मंदिर में लाखों श्रद्धालू दर्शन के लिए आते है। मंदिर परिसर में हर साल दो नवरात्र मेला का आयोजन किया जाता है।
मोहाली घूमने के लिए कैसे पहुंचे?
सड़क मार्ग द्वारा:- मोहाली शहर जिराकपुर और पटियाला हाइवे पर स्थित है। मोहाली शहर को भारत के विभिन्न शहरों और राज्यों से जोड़ा गया है। सड़क मार्ग से अपने खुद के वाहन को लेकर भी पहुंच सकते हैं। टैक्सी अथवा बस के जरिए घूमने के लिए जा सकते हैं।
रेल मार्ग द्वारा:- सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मोहाली शहर में विभिन्न प्रकार के रेलवे स्टेशन है।
हवाई मार्ग द्वारा:- मोहाली का अपना कोई हवाई अड्डा नहीं हैं। नजदीकी हवाई अड्डे चंडीगढ़ शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं। इसलिए आप ना केवल भारत से बल्कि विदेशों से भी सीधे मोहाली पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ हवाई अड्डा बैंगलोर, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद आदि के लिए और से सीधी उड़ानें संचालित करता है।