मनोरंजनयात्रा

मैत्री पार्क सतना

मैत्री पार्क सतना :-

सतना जिला अपने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धार्मिक और खूबसूरत पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। सतना शहर में मैत्री पार्क बद्री पुरम में स्थित एक अच्छा बगीचा है। यह मैत्री पार्क सतना जिले के बाहरी क्षेत्र में स्थित है। इस पार्क के एक तरफ हवाई अड्डा देखने के लिए मिलता है। और दूसरे तरफ एक बड़ा एक बड़ा तालाब देखने के लिए मिलता है। इस तालाब में शंकर जी का एक भव्य मंदिर भी बना हुआ है। यहाँ पर बच्चों के लिए बहुत सारे झूले भी लगे हुए हैं। इस पार्क में आकर आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।

यहां मैत्री पार्क में आपको हनुमान जी की बहुत बड़ी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। आपको इस मैत्री पार्क में जानवरों की बहुत सारी मूर्तियां देखने के लिए मिलती है। ये पार्क सतना रेलवे से 5 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है।

कैसे पहुंचें:- सतना शहर भारत के लगभग सभी बड़े शहरो से परिवहन के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

वायु मार्ग द्वारा :- निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो की दूरी 160 किलोमीटर है। और जबलपुर दूरी 225 किलोमीटर और इलाहाबाद की दूरी 225 किलोमीटर है। आप इन हवाई अड्डों से बस या टैक्सी से आसानी से तक पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा :- निकटतम रेलवे स्टेशन सतना जंक्शन से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर हैं।

सड़क मार्ग द्वारा :- सतना के निकटतम बस स्टैंड सतना बस स्टैंड है। यहाँ से टैक्सी और ऑटो रिक्शा सभी आसानी से उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button