विशेष खबर

22 मई : आइये जानते है आज के दिन की कुछ खास और रोचक बातो के बारे में

आज का दिन विश्व जैव विविधता दिवस के नाम से जाना जाता है। धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राजा राममोहन राय का जन्म 1774 में आज ही के दिन हुआ था। आज ही के दिन भारत में ‘सूर साम्राज्य’ का संस्थापक और महान् योद्धा शेरशाह सूरी का निधन 1545 में हुआ था।

आज के दिन की कुछ खास और महत्वपूर्ण घटनाये :-

  • ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को 1420 में निकाला गया।
  • गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली ने एक आदेश के तहत दिल्ली के मुग़ल बादशाह के लिए एक स्थायी प्रावधान की व्यवस्था की।
  • स्कॉटिश लेखक और भौतिक शास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म 1859 में आज के दिन हुआ था।
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने 1915 में आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • ट्रूमन दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें अमेरिका ने शित युद्ध में तुर्की और युनान की सहायता के लिए 400 मिलियन डालर का प्रावधान 1947 में किया गया था।
  • पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में 1949 को आया।
    साल 1971 में आज ही के दिन अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे।
  • पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से 1972 में त्यागपत्र।
  • बेनिन ने संविधान को अंगीकार १९७७ में किया।
  • बछेन्द्री पाल 1984 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
  • उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का 1990 में अभ्युदय।
  • बोस्निया, स्लोवेनिया तथा क्रोएशिया सं.रा. संघ के सदस्य 1992 में बने।
  • माइकल कैमडेसस 1996 में तीसरी बार अगले पांच वर्षों तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रबंध निदेशक चुने गये।
  • दलाई लामा ने 2001 में तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी।
  • नेपाल में 2002 को संसद भंग।
  • अल्जीरिया में 2003 को आये विनाशकारी भूकम्प में हजारों से भी अधिक लोग मारे गये।
  • गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को 2007 में नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को 2008 में शामिल किया गया।
  • भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रोह मू ह्यून ने 2009 में अपने घर के नजदीक पहाडिय़ों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
  • मध्य इराक के खालेस शहर के बाजार में 2010 को हुए कार बम धमाके में 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button