विशेष खबर

29 मई : आइये जानते है आज के दिन क्या क्या है खास

आज के दिन हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म 1906 में हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार रामानन्द चैटर्जी का जन्म 1865 में आज ही के दिन हुआ था। आज ही के दिन हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित करने वाले पृथ्वीराज कपूर का निधन 1972 में हुआ था।

आज के दिन की कुछ खास और महत्वपूर्ण घटनाये :-

  • पीटर-II 1727 में 11 साल की उम्र में रूस का जार बना।
  • प्रिकमर्ग गणराज्य हंगरी से औपचारिक रूप से 1919 में स्वाधीन हो गया।
  • ब्रिटिश लिबरल सांसद होरटियो बॉटोमली को धोखाधड़ी के अपराध में 7 साल के लिए जेल में 1922 को बंद कर दिया गया।
  • माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे 1953 में बने।
  • यूनाइटेड रुस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट 1970 में किया।
  • यूरोपीयन फुटबॉल कप के फाईनल को लेकर 1985 में हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे।
  • बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित 1990 में हुये।
  • नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना 1999 में हुई।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए 2003 में बसरा पहुँचे।
  • म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली।
  • पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर 2004 में लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।
  • जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 में बनीं।
  • भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में 2008 को शपथ ली।
  • अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान 2010 में किया।
  • भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण 2010 में किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button