
मौसम विभाग ने अगले २४ घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
सभी को सलाह दी गई कि सभी अपने-अपने घरों मे बेसन हरी मिर्च धनिया पालक आलू और सभी प्रकार के मसाले तैयार रखें कभी भी पकौड़े बनाने की नौबत आ सकती है !
——————————————————————————
एक पुलिस वाला अपने लड़के से –
“इतने कम नंबर क्यों आये…
आज से तेरा, टी.वी. देखना, खेलना सब बंद”
लड़का – “पापा ये लो 200 रू.
और बात को यहीं पे खत्म करो
———————————————————–
पुलिस दरवाजा खटखटाते हैं..
चिंटू : कौन दरवाजा खटखटा रहा हैं?
पुलिस : हम पुलिस हैं, दरवाजा खोलो!
चिंटू – क्यूँ खोलू ?
पुलिस – कुछ बात करनी हैं |
चिंटू : तुम लोग कितने हो !
पुलिस : हम ३ हैं |
चिंटू : तो सालों आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है ।
———————————————————–
डॉली -पहले मेरे पति भाग-भाग कर मेरी सारी फरमाइशें पूरी करते थे
शालू और अब क्या नहीं करता ??
डॉली -अब मेरी फरमाइश सुनते ही भाग जाते है
——————————————————————————
पिता जी :-बेटा,अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं
बेटा:-लेकिन पिता जी भारत में तो एक साल का बच्चा भागने भी लग जाता है
———————————————————–
सच्चा दोस्त वही है जिसे देखकर बीबी बोले
आ गया कमीना-नासपीटा मेरे पतिदेव को बिगाड़ रखा है
————————————————————-AR