मनोरंजन

मियानी समुद्र तट घूमने वाली शानदार जगहों में शामिल

पोरबंदर में पर्यटकों को इस मियानी समुद्र तट तक पहुँचने के लिए तटीय राष्ट्री सड़क मार्ग -8E से लगभग दो घंटे की यात्रा करनी पड़ती है। पोरबंदर से लगभग 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मियानी बीच घूमने वाली शानदार जगहों में शामिल हैं।
यह सुंदर समुद्र तट मियानी गांव से पैदल दूरी पर स्थित है। मियानी गाँव एक विशिष्ट मछली पकड़ने वाला गाँव है। गाँव में लगभग 1000 निवासी रहते हैं। आप यहाँ मछली पकड़ने में अपना हाथ आज़मा सकता है। पर्यटक मियानी समुद्र तट के पास अन्य आकर्षणों का भी आनंद ले सकते हैं। आप बीच पर पानी से सम्बंधित गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। इस समुद्र तट के चारों ओर पर्यटक साहसिक खेल, पानी के खेल, तैराकी आदि का आनद ले सकते है।

मियानी समुद्र तट घूमने का सबसे अच्छा समय:- इस मियानी समुद्र तट पर जाने का आदर्श समय गर्मी के मौसम के दौरान है। सर्दी का मौसम भी बेहतर होता है। नवंबर और मार्च के बीच इस समुद्र तट का मौसम सुखद होती है।

मियानी समुद्र तट कैसे पहुँचे? :-

सड़क मार्ग द्वारा:- गुजरात के हर बड़े शहर जैसे जूनागढ़, जामनगर, वेरावल, द्वारका और राजकोट से इस समुद्र तट की ओर सीधी सरकारी या निजी बस सुविधा से पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग द्वारा:- निकटतम रेलवे स्टेशन पोरबंदर में है। पोरबंदर गुजरात के अन्य सभी प्रमुख स्थानों जैसे मुंबई, अहमदाबाद और राजकोट से जुड़ा हुआ है।

हवाई मार्ग द्वारा:- अगर आप हवाई सफ़र से जाना चाहते हैं। तो आप पोरबंदर हवाई अड्डा पहुंचकर जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button