मौसम

अगले 24 घंटे में टकरा सकता है केरल तट से मानसून!

मौसैम विभाग ने बताया है की केरल से मानसून अगले 24 घंटे में टकरा सकता है जो की एक राहत वाली खबर है वहीं आज कई राज्यों में मौसम विभाग ने लू चलने की सम्भावना जताई है तथा कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना जताई है।

इन राज्यों में चल सकती है लू

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल , आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में हीट वेव चल सकती है मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बाहर निकले तो सर ढक कर निकले और और अधिक से अधिक पानी पियें।

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 8 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा आसमान साफ़ रहेगा और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है मौसम विभाग ने जानकारी दी है की आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा आसमान साफ़ रहेगा तथा तेज़ धूप लोगों को पार्टीशन करेगी। इसी तरह गाजियाबाद , आगरा आदि अन्य शहरों में भी आसमान साफ़ रहेगा तथा तापमान 40 के पार रहेगा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज अंडमान निकोबार, लक्ष्यदीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, केरल आदि राज्यों में हलकी बारिश की आशंका है। कर्नाटक, महारष्ट्र, तमिलनाडु आदि राज्यों में हल्की मध्यम बारिश की आशंका है।

लखनऊ में आज का मौसम

सूर्योदय 5 :12
सूर्यास्त 6:59
अधिकतम तापमान 41 डिग्री
न्यूनतम तापमान 26 डिग्री
अधिकतम UV अनुक्रमणिका 13 अति अस्वास्थ्यप्रद
हवा प.उ.प. 17 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 35 कि॰मी॰/घं॰
बादल 31 %

लखनऊ में कल का पूर्वानुमान

सूर्योदय 5 :12
सूर्यास्त 6:58
अधिकतम तापमान 40 डिग्री
न्यूनतम तापमान 29 डिग्री
अधिकतम UV अनुक्रमणिका12 अति अस्वास्थ्यप्रद
हवा उप 13 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 37 कि॰मी॰/घं॰
बादल 31 %

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button