उत्तर भारत में मानसून का अपडेट !

देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि , कई राज्यों में बारिश आफत की तरह बरस रही है। पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में बाढ़ की तबाही देखने को मिल रही है। ऐसे में यहां बारिश आफत बन रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों ,झारखंड के बाकी हिस्सों , बिहार के कुछ और हिस्सों , पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी की बात करें तो आज लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है।
वहीं , आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 29 जून
तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 रहेगा। गाजियाबाद में भी आज बारिश देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज से बारिश का सिलसिला जारी हो सकता है। 29 जून तक
नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं 25 और 26 जून को नई दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिलेगी। नयी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि
लगातार कुछ दिन बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल
आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना , कोंकण और गोवा , तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
लखनऊ में आज का मौसम
सूर्योदय 5 :14
सूर्यास्त 7:04
अधिकतम तापमान 36 डिग्री
न्यूनतम तापमान 28 डिग्री
हवा प 13 कि॰मी॰/घं॰
हवा के झोंके 28 कि॰मी॰/घं॰
बादल 94 %
लखनऊ में कल का पूर्वानुमान
सूर्योदय 5:14
सूर्यास्त 7:04
अधिकतम तापमान 32 डिग्री
न्यूनतम तापमान 26 डिग्री
हवा उप 11 कि॰मी॰/घं
हवा के झोंके 26 कि॰मी॰/घं॰
बादल 94 %