
दुकानदार : बताइए जनाब क्या चाहिए ?
राहुल: अपने होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार : यहीं खाओगे या पैक कर दूँ
—————————————————–
जिस तरह से बैंक रोज नये-नये चार्ज लगा रहे हैं, वह दिन दूर नहीं…
जब आप अपने बैंक के सामने से निकलेंगे
और आपका फेस CCTV में आ गया तो
आपके खाते से ₹101 मुंह दिखाई के काट लिए जाएंगे!
—————————————————–
संजू ने कल अपनी छोटी सी मासूम भतीजी से पुछा बताओ बिल्ली पूँछ क्यों हिलाती है ?
भतीजी : क्यूंकि पूँछ उसकी है वो जो मर्जी करे
—————————————————–
ट्यूशन मास्टर : गधे, तूने होमवर्क क्यों नहीं किया?
संजू : जरा तमीज से बात करो, कस्टमर से ऐसे बात करते हैं क्या?
—————————————————–
बंटू : वेटर, ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे
वेटर: सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं
—————————————————–
संजू : पंडित जी , किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं?
पंडित जी: किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे…
—————————————————–
संजू : आज मैं सब्जीवाले से 5 रुपये में 3 प्याज लेकर आया हूँ
राहुल : कैसे?
संजू : सब्जीवाले ने 5 रुपये की एक प्याज दी थी….
एक मैं ठेले से उठाकर भाग गया और दूसरी उसने फेंककर मारी
—————————————————–
बाबूराव : ऐ राजू… आज मेरी कुत्ती ने अंडा दिया…
राजू : ये कुत्ती कब से अंडा देने लगी…
बाबूराव : ये बाबूराव का स्टाईल है रे बाबा…
अपनी मुर्गी का नाम कुत्ती रखा है…
—————————————————–
एक कंजूस अपने बेटे को पिट रहा था…
पड़ोसी: क्यों पिट रहे हो बच्चे को…?
बनिया: मैंने इसको कहा कि
1-1 सीढी छोड़कर चढ़, चप्पल कम घिसेगी…!
नालायक 2-2 सीढ़ी छोड़कर चढ़ा,पाजामा फाड़ लिया…
—————————————————–
सुबह एक महिला फल वाले से अंग्रेजी में फल मांग रही थी
ये बोलकर – “Give me some destroyed husband”
एक घंटा लगा यह समझने में
कि वह “नाशपति ” मांग रही थी।
—————————————————–