राज्यमहाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट में 12 घंटे तक फंसे रहे 300 से ज्यादा यात्री, जानिये क्या थी वजह

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी भीड़ लगी हुई हैं, जिसमे बताया जा रहा है। कि यहां पिछले 12 घंटे से 300 से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं।

यह स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। जिसके कारण एयरपोर्ट में अफरा रेफरी का माहौल बना हुआ हैं।

यह हादसा वियतनाम की वियत जेट कंपनी के विमान में हुआ हैं, यह विमान मुंबई से वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी जा रहा था। एक यात्री ने आरोप लगाया है कि उड़ान में काफी देर होने के बावजूद एयरलाइन ने हमारे ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं की है। डीजीसीए के नियमों के अनुसार, यदि उड़ान में देरी होती है, तो एयरलाइन यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए बाध्य होती है।

एयरलाइन की ओर से जारी बयान

आपको बता दे ये फ्लाइट मुंबई से हो ची मिन्ह के लिए दोपहर 1 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन विमान में कुछ तकनीकी खराबी के कारण इस विमान की उड़ान को अगले दिन 20.30 बजे यानी रात 8.30 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया, विमानों के पुनर्निर्धारण से कुछ अन्य विमानों की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। VietJet ने अपने बयान में कहा कि इसके चलते एयरलाइन की नीति के मुताबिक यात्रियों को मुहैया कराए जाने वाले होटल, खाने-पीने और अन्य सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
msn

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button