यात्रामनोरंजन

केरल का एक बेहद खूबसूरत पहाड़ी इलाका

केरल भारत के दक्षिण पूर्वी राज्य में स्थापित सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। शिक्षा के मामले में केरल भारत के सबसे शीर्ष राज्यों में आता है। मुन्नार केरल का एक बेहद खूबसूरत पहाड़ी इलाका है। जहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को भाव विभोर कर देती है। मुन्नार ऊंचाई वाले पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह स्थान हनीमून मनाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। मुन्नार में कई संरक्षित क्षेत्र हैं जो नीलगिरी,थार और नीलकुरिंजी जैसी स्थानिक और लुप्त हो चुकीं प्रजातियों का घर है। यहाँ मुन्नार में कई सारी टूरिस्ट प्लेसेस भी है। जैसे टाटा का चाय संग्राहलय, रोज गार्डन और मट्टू पट्टी दम जिन्हें आपको देखना चाहिए। आप मुन्नार में ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटी को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

केरल घूमने का सही समय:- केरल घूमने के लिए बहुत अच्छा समय सितंबर से फरवरी के बीच का माना जाता है। यहां केरल में गर्मी बहुत पड़ती है। और मानसून में बरसात भी बहुत होती है। इसलिए यहां आने वाले पर्यटकों के लिए सर्दियों के समय अच्छा है।
सड़क मार्ग से :– मुन्नार के लिए कोयंबटूर, कोझिकोड, कोच्चि, वायनाड और मदुरै से आपको आराम से स्टेट बसें मिल जाएंगी।

ट्रेन मार्ग से :- कोच्चि का एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन मुन्नार से करीब 130 किमी दूर है। यहां के लिए भारत के ज्यादातर शहर से आसानी से ट्रेन मिल जाएगी।

वायु मार्ग से :- कोचीन एयरपोर्ट मुन्नार का करीबी एयरपोर्ट है, इनके बीच की दूरी 110 किमी है। बेंगलुरु से भी कोचीन की फ्लाइट आसानी से मिल जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button