Ms Dhoni ने लिया आईपीएल से संन्यास ? वीडियो से हुआ साफ

41 साल के धोनी से जुड़ी एक ख़बर वायरल हो रही है, कि क्या Ms Dhoni ने संन्यास तो नहीं ले लिया। ये खबर तब वायरल हुई जब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एमएस धोनी का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। जिसमे धोनी की आईपीएल जर्नी दिखाई जा रही है।
आपको बता दे कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने हाल ही में धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, धोनी के इस वीडियो ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा कर रख दी है। इस वीडियो में माही सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी की आईपीएल की अभी तक की जर्नी दिखाई दे रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने कैप्टशन में लिखा, ‘ओह कैप्टन, मेरे कैप्टन.’ इस वीडियो में एक सैड म्यूजिक बज रहा है, जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि क्या एमएस धोनी आईपीएल से रिटायरमेंट ले रहे हैं?
महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा
आईपीएल से संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिए वह अगले सीजन में फिर खेलेंगे। उन्होंने आगे कहा था कि अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिए संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिए यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सीजन और खेलना कठिन है। शरीर को साथ देना होगा।