यात्रामनोरंजन

वाडियार वंश का आधिकारिक निवास मैसूर महल

मैसूर दक्षिण भारत में मैसूर साम्राज्य की राजधानी थी। मैसूर के नाम से जाना जाने वाला यह कर्नाटक का सबसे बड़ा जिला है। मैसूर पिछली छह शताब्दियों से राज्य की राजधानी थी।

भारत के सबसे ऐतिहासिक और मशहूर मैसूर महल वाडियार वंश का आधिकारिक निवास है। मैसूर पैलेस का निर्माण 14वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। जब पहली बार यहां पर पैलेस का निर्माण हुआ था। वह चंदन की लकड़ी से हुआ था। एक दुर्घटना के कारण यह लकड़ी का पैलेस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दूसरा मैसूर पैलेस 1912 ईस्वी के दौरान बनकर तैयार हो गया था। उस समय के दौरान इस पैलेस को तैयार करने में तकरीबन 42 लाख रुपए की लागत आई थी।

कर्नाटक कैसे पहुंचें:- पर्यटक कर्नाटक की यात्रा हवाई, रेल और सड़क नेटवर्क द्वारा आसानी से कर सकते हैं।

हवाई मार्ग से:- कर्नाटक में 6 प्रमुख हवाई अड्डे हैं। प्रमुख हवाई अड्डों में बैंगलोर, हम्पी, हुबली, बेलगाम, बीजापुर और मैसूर के नाम शामिल है। मैंगलोर प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं। देशों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं।

ट्रेन मार्ग से:- कर्नाटक रेलवे मार्गों से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ का मैसूर स्टेशन और बैंगलोर स्टेशन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। जो कि देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं।

सड़क मार्ग से:- कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें राज्य को अन्य प्रमुख शहरों और राज्यों से जोड़ती है। पर्यटक NH44, NH 75 और राष्ट्रीय राजमार्ग 66 राजमार्ग आसानी से राज्य के किसी भी हिस्से तक पहुंच सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button