
एक शराबी हमेशा शिवजी के मंदिर में जाता था और नियत समय पर पूजा पाठ करता था,
एक दिन पुजारी ने यह देखना चाहा कि इसे होश वगैरह भी रहता है या नहीं
उसने शिवजी की जगह गणेशजी की मूर्ति रख दी
उस दिन भी शराबी आया गणेश जी की मूर्ति देखी
पूजा पाठ वगैरह किया और जाते जाते गणेश जी से बोला
छोटू पापा आयें तो बता देना अंकल आये थे।
—————————————————————————————————
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
मोनू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
मोनू- मिस्त्री ने
मास्टर- अबे गधे मतलब किसने बनवाया
मोनू- ठेकेदार ने बनवाया होगा।
—————————————————————————————————
शामू -रामू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
शामू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
रामू -हाँ आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
शामू- अरे यार ये चौकीदार कहाँ गया,
अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक आज भाग सकते थे,
रामू : कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।
—————————————————————————————————
सोनाली तेजी से स्कूटी पे जा रही थी, जैसे ही रेड लाइट क्रॉस की…
पुलिसवाला – मैडम गाड़ी साइड लगाओ।
सोनाली- पहली बार है माफ कर दो ना।
पुलिसवाला- आपको रेड लाइट नहीं दिखी थी क्या?
सोनाली- लाइट तो दिखी थी, लेकिन आप कहीं नहीं दिखे, जाने कहाँ छिपे थे आप।
—————————————————————————————————