भारत

देश में कोरोना के 41 हज़ार नए मामले , 42 हज़ार हुए ठीक, 518 की मौत

नई दिल्ली | बीते २४ घंटों में देश में कोरोना से संकर्मित होने वाले लोगों से ज्यादा लोग इस बिमारी से ठीक हुए हैं। रविवार को जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार भारत में कल कुल 41,157 नए कोरोना मामलों की पुष्टि की गई है। इस दौरान 518 लोगों ने अपनी जान गावाइ है। 
हालाँकि केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस  बढ़ने से अब देश में तीसरी लहर के आने की आशंका भी बढ़ गई है। हालांकि कुल Active मरीज़ों की संख्या में अभी भी गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में  देश में 42,004 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद अब भारत में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या गिरकर  4,22,660  हो गई है। 
 
देश में अब तक कुल 3 करोड़ 2 लाख से ज्यादा मरीज़ कोरोना से ठीक हो चुके हैं।  साप्ताहिक सकारात्मकता दर (positivity  rate ) लगातार 5 फीसदी से नीचे बना हुआ है, जो की एक अच्छी खबर है। हालांकि, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.13 फीसदी पर है। 
देश में कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार भी धीरे-धीरे ज़ोर पकड़ रही है। अब तक देशभर में कुल 40.49 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है, जो की विश्व में किसी भी देश के लिए सबसे ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 51,01,567 टीके लगे हैं। 
(Latest Coronavirus Cases Updates in India, Covid -19, Corona pandemic in India) 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button