भारत

पिछले 24 घंटे में देश में आये कोरोना के 43,509 नए मामले, इनमें से आधे अकेले केरल से

नई दिल्ली |  देश में एक बार फिर कोरोना का दानव अपना सर उठा रहा है। कोरोना के दैनिक मामलों में उछाल आ रहा है, जो की सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बुधवार को देश में 40 हजार से अधिक कोरोना मामले पाए गए हैं। इस दौरान 38,525 लोग ठीक हुए और 640 मरीजों की मौत भी हुई। देश का रिकवरी रेट 97.38% है। भारत में कुल सक्रिय मामले 4,03,840 है। 
फिलहाल सबसे ज्यादा चिंता केरल के लिए बानी हुई है जहाँ बुधवार को 22,056 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 131 लोगों की मौत हो गई है। 
देश में टीकाकरण अभियान भी ज़ोर पकड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में  देश में कुल 43 लाख 92 हज़ार 697 लोगों को कोरोना के टीके की खुराक दी गई है। जबकि 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अभी तक कुल 45 करोड़ 07 लाख 6,257 खुराक दी जा चुकी हैं। 
देश में कोरोना के दैनिक मामले पिछले लगभग डेढ़ महीने से 40 हज़ार के आस पास ही बने हुए हैं।  विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर ख़त्म नहीं हुई है और करेला और महाराष्ट्र गहन चिंता का विषय बने हुए हैं। 
 
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की स्थिति 
1 नए मामले  43,159
2 ठीक हुए  38,525
3 कुल मौतें                               

640               

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button