भारत
देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 51,667 नए मामले
नई दिल्ली | देश में करों के नए मामले पिछले ३ दिनों से 50 हज़ार के ऊपर बने हुए हैं। हालाँकि ये कोई चिंता का विषय नहीं है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 51,667 नए मामलों की पुष्टि की गई है। केंद्रीय स्वास्थय और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों के दौरांन 1,329 लोगों की मौत हुई है।
फिलहाल देश में कोरोना से मुक्त होने वालों का आंकड़ा कोरोना से संक्रमित होने वालों से ज्यादा है जिसके कारण अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,12,868 हो गई है। इसी के साथ देश में कोरोना से ढीक होने वालों की प्रतिशत 96.66 फ़ीसदी तक पहुँच गई है।
देश में अब व्यापक तौर पर टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 60 लाख 73 हज़ार 912 लोगों का टीकाकरण किया गया है। देश में लगभग ३ करोड़ 70 लाख के आसपास लोगों को टीका लगाया जा चूका है।
इसके अलावा देश में अब कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मामले सामने आ गए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं और इन मामलों में से एक 80 वर्षीय मरीज की मौत हुई है।
मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस के नए डेल्टा प्लस वेरिएंट की कम से कम सात मामलों की पुष्टि की गई है। वहीँ राजधानी दिल्ली मेंभी कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 109 नए मामले सामने आये हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.14 फ़ीसदी रह गई है।