क्राइम

इस मंदिर के आसपास तक नहीं जाते थे लोग, बुरी आत्माओं का समझा जाता था डेरा

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिसे लेकर लोगों में कई तरह की मान्यताएं हैं। इन स्थानों की अपनी एक कहानी है। बात अगर ग्रीस की करें, तो यहां पुरानी कहानियों और रहस्यों का अंबार है। प्राचीन ग्रीक को लेकर कई अद्भुत कहानियों का प्रचलन है। आज उन्हीं में से एक का जिक्र हम आपके सामने करने जा रहे हैं।
हम यहां ग्रीक सभ्यता में स्थापित एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में लोगों का मानना है कि इस मंदिर के आसपास कई बुरी शक्तियों का वास है। इस वजह से यहां ज्यादा देर तक रुकने वाले की मौत निश्चित है।
अब लोग ऐसा माने भी क्यों न, दरअसल पिछले कई सालों में यहां भटकने वाले बहुत सारे जानवरों की मौत हो गई है, कई लोगों ने भी अपनी जान गंवाई है। इसी डर से यहां के लोग इस मंदिर के आसपास भटकने से कतराते हैं। लोग इसे नरक का रास्ता भी कहते हैं।
हाल ही में वैज्ञानिकों के एक समूह ने यहां की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की और उन्होंने यहां आकर किसी के जान जाने की पीछे की सच्चाई का उजागर किया। नतीजा वाकई में चौंकाने वाला था। वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले सालों में बेशक यहां पर कई जानें गई हैं, लेकिन उसके पीछे किसी भूत-प्रेत या शक्तियों का हाथ नहीं था, बल्कि ये मौतें एक विशेष तरह के गैस से हुई है।
यह गैस कार्बन डाई ऑक्साइड के समान है, जो यहां प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसी के चलते यहां पर जो भी आता है और ज्यादा देर तक रुकता है, उसकी मौत हो जाती है। हालांकि, वैज्ञानिक और भी अधिक साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं। लेकिन अब तक जो हकीकत सामने आई है, उसे जानकर लोग हैरान है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button