होम > मनोरंजन

दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हुए अभिनेता अन्नू कपूर की हालत अब स्थिर

दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती हुए अभिनेता अन्नू कपूर की हालत अब स्थिर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर की बीते दिन तबीयत खराब हो गयी थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया  बताया जा रहा है कि अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस बात की जानकारी गंगा राम हॉस्पिटल के मैनेजमेंट की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज कर दी गयी थी हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अन्नू कपूर की हालत अब स्थिर है और अभिनेता अभी पहले से बेहतर हैं। 

अन्नू कपूर की बीमारी के बारे में बात करते हुए हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अजय ने बताया कि उन्हें दिल की परेशानी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अभिनेता अन्नू कपूर का ट्रीटमेंट कार्डियोलॉजी डॉ. सुशांत कर रहे थे । इसी बीच अन्नू कपूर के हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए उनके  मैनेजर सचिन ने बताया कि अन्नू कपूर को चेस्ट कंजेशन हुआ था। इसी के कारण उन्हें सीने में दर्द की दिक्कत थी। फिलहाल अब उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है। 

आपको बता दे अन्नू कपूर को  गुरुवार की सुबह ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,अब उनकी हालत में सुधार हैं अब अभिनेता खाना भी खा रहे हैं, और सबसे बात भी कर रहे हैं। 

अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। उनका असली नाम अनिल कपूर था। हालांकि अपने पिता की थिएटर कंपनी में शामिल होने के बाद उनका नाम अन्नू कपूर रख दिया गया। अन्नू एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, टीवी होस्ट और रेडियो जॉकी भी हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

अन्नू कपूर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'काला पत्थर' से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म 'उत्सव' से मिली। फिर इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अन्नू ने 'तेजाब', 'मिस्टर इंडिया', 'राम लखन', 'सात खून माफ' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
msn