क्राइम

एलियंस ने किया है इस महिला के साथ दुष्कर्म, करा चुकी हैं 18 बार गर्भपात

एलियंस को लेकर अक्सर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। अब इनमें से सच कौन सा है और झूठ कौन सी बात है, इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। इटली की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि एलियंस ने उनका अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया है।

44 वर्षीय इस महिला का नाम गियोवन्ना पोद्दा है, जिनका कहना है कि बचपन ने एलियंस ने उनका अपहरण किया था और उनके साथ रेप किया था। ​गियोवन्ना का कहना है कि इसके चलते वह 18 बार प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। आज से लगभग पांच साल पहले गियोवन्ना अपनी प्रेग्नेंसी की जांच कराने के लिए डॉक्टर के पास गई हुई थीं। यहां डॉक्टर उनके अंदर पल रहे भ्रूण को देखकर चौंक गए क्योंकि यह सामान्य भ्रूण से काफी हद तक अलग था। 

गियोवन्ना पोद्दा के गर्भ में बच्चे से मिलती-जुलती कार्डिक रिथम थी। अबॉर्शन के दौरान डॉक्टर्स ने जब उनका गर्भपात कराया, तो प्लासेंटा और हाइब्रिड फीटस सामने आया है। इस अनोखे अबॉर्शन का वीडियो भी बना है। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसे मामले रेयर होते हैं। वहीं पोद्दा का कहना है कि यह उनका 18वां अबॉर्शन है।

आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका में भी महिलाओं के एक समूह द्वारा एलियंस से रेपहोने का दावा किया जा चुका है। लॉस एंजिलिस की रहने वाली अलूना वर्स और अरिजोना की रहने वाली ब्रिडजेट नील्सन इस हाइब्रिड बेबी कम्युनिटी की सदस्य हैं।

इन दोनों का कहना है कि इनके कई बच्चे एलियंस के बड़े से स्पेसशिप पर रह रहे हैं। दोनों को मिलाकर एलियंस से इनके 13 बच्चे हैं। इस ग्रुप के सदस्यों का दावा है कि इंसान की आदतें पाने के लिए एलियंस एक नई प्रजाति को तैयार कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button