भारत का एक महत्वपूर्ण स्मारक स्थल, राज घाट दिल्ली

राज घाट दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्मारक है। यह काले संगमरमर की बनी एक वर्गाकार संरचना है। जिसके एक किनारे पर तांबे के कलश में लगातार एक मशाल जलती रहती है। यहां पर महात्मा गांधी की समाधि स्थित है।
2 अक्टूबर और ३० जनवरी के दिन को देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक बड़े नेता यहां बापू को श्रद्धांजलि देने आते हैं। भारत आने वाले विदेशी उच्चाधिकारी भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के लिए राजघाट अवश्य आते हैं। अब यह एक सुन्दर उद्यान का रूप ले चुका है। यहाँ पर सुन्दर फव्वारे और अनेक प्रकार के पेड़ लगे हुए हैं। यहाँ पास ही शांति वन में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की समाधि भी है।
महात्मा गांधी का समाधि स्थल घूमने जाने आप पूरे सप्ताह में कभी भी जा सकते हैं। समाधि स्थल के दर्शन के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। राजघाट का समय सुबह 5 बजे से और शाम 7.30 बजे यह खुला रहता है।
राजघाट कैसे पहुंचे ?
आप यहाँ किसी भी माध्यम वायु मार्ग, रेल मार्ग एवं सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग द्वारा:- दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट है जहां से आप मेट्रो, बस या कैब के जरिए राजघाट पहुंच सकते हैं
रेलवे स्टेशन द्वारा:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन राजघाट के सबसे नजदीक है। देश के प्रमुख शहरों से इन रेलवे स्टेशन के लिए सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध है।
सड़क मार्ग द्वारा:- भारत की राजधानी होने के कारण दिल्ली देश के प्रमुख शहरों नेशनल हाईवे के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप दिल्ली में राज्य सरकार की पर्यटन बस या निजी ऑपरेटर के जरिए भी यहां पहुंच सकते हैं।