दुनिया

आंध्र प्रदेश : पति को पीटकर पत्नी के साथ किया गया सामूहिक​ दुष्कर्म

आंध्र प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के मेडिकोणदुरु बाईपास रोड के पास एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके पति को कुछ लोगों द्वारा पीटने की सूचना मिली है। यह वाक्या बुधवार रात 9.30 बजे उस वक्त हुआ, जब दंपत्ति एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मोटरबाइक पर सवार होकर सत्तेनापल्ली लौट रहे थे। पलादुगू चौराहे के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।

इस दौरान दंपत्ति के साथ पहले मारपीट की गई, उनके पैसे और सोने के जेवर वगैरह लूट लिए गए। इसके बाद महिला को घसीटकर पास के एक खेत में ले गए, जहां कथित तौर पर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में, दंपत्ति ने अपने साथ हुए इस अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए सत्तेनापल्ली पुलिस स्टेशन गए, लेकिन उन्हें इस आधार पर मेडिकोणदुरु पुलिस स्टेशन भेज दिया गया कि अपराध उनके अधिकार क्षेत्र में हुआ है। आखिरकार आधी रात के करीब मामला दर्ज कर लिया गया।

दंपत्ति का गुंटूर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि पास के कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से राज्य में लोगों में आक्रोश है।

देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर से इस विषय पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button