शासन
उप मुख्यमंत्री ने जनपद सीतापुर में बारिश से छत और दीवार गिरने से लोगों की हुयी मृत्यु पर व्यक्त किया गहरा शोक
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद सीतापुर में बारिश से छत और दीवार गिरने की दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि परिजनों को सहायता देने के निर्देश सरकार द्वारा अधिकारियों को दिए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रंगकर्मी एवं साहित्यकार उर्मिल कुमार थपलियाल के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।