शासन

राज्य लोक सेवा अधिकरण में प्रथम बार महिला पीठासीन अधिकारियों की खण्डपीठ का गठन

उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष मा0 न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना ने अभिनव प्रयोग करते हुए अधिकरण के विगत 45 वर्षों के इतिहास में प्रथम बार महिला पीठासीन अधिकारियों की विशेष खण्डपीठ का गठन कर समावेशी कार्यस्थल का संदेश दिया है। मा0 अध्यक्ष द्वारा सदस्य (न्या0) नीरजा सिंह एवं सदस्य (प्रशा0) डॉ0 अनीता भटनागर जैन की खण्डपीठ गठित की गई है।
यह जानकारी निबंधक राज्य लोक सेवा अधिकरण सर्वेश कुमार पाण्डेय ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि राज्य लोक सेवा अधिकरण सेवा सम्बंधी विषय हेतु देश का सबसे पुराना एवं बड़ा अधिकरण है, जो राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेवा सम्बंधी वादों के निस्तारण के लिए कार्यरत है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button