दुनिया

विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 20 करोड़ के पार, कई देशों में कोरोना की अगली लहर का खतरा

वाशिंगटन | विश्व में एक बार फिर कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेज़ी से फ़ैल रहा है। कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं तो कई के ऊपर कोरोना की अगली लहर का खतरा मंडरा रहा है। दुनिया में कोरोना के मामले (World Corona Cases) बढ़कर 20 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42.5 लाख हो गई है। 
वहीं अबतक 4.26 अरब लोगों का टीकाकरण (vaccination) हो चुका है। गुरुवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, john hopkins university के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और टीकाकरण की संख्या क्रमश: 200,152,057, 4,255,443 और 4,265,574,682 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 35,331,699 और 614,803 के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।
संक्रमण के मामले में भारत 31,769,132 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।
30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील 20,026,533, रूस 6,274,006, फ्रांस 6,270,961, यूके 5,980,887, तुर्की 5,822,487, अर्जेंटीना 4,975,616, कोलंबिया 4,815,063, स्पेन 4,544,576, इटली 4,369,964, ईरान 4,019,084, जर्मनी 3,786,003 और इंडोनेशिया 3,532,567 है।
मौतों के मामले में ब्राजील 559,607 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद भारत 425,757, मैक्सिको 241,936, पेरू 196,673, रूस 159,032, यूके 130,300, इटली 128,136, कोलंबिया 121,695, फ्रांस 112,215, अर्जेंटीना 106,747 और इंडोनेशिया 100,636 में 1,00,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button