महिलाओं में आकर्षण का केंद्र सोना चाँदी, जाने आज का भाव
.webp)
आज एक बार फिर से सोने के भाव में तेजी देखने को मिली है। जबकि सोने के भाव टूटे थे। भारतीय शादियों की खरीदारी सोने के बिना अधूरी है। त्योहार हो या शादी, हर मौके पर भारतीय महिलाओं को ज्वेलरी पहनना बेहद पसंद है। पीली धातु समृद्धि और धन का प्रतीक है। भारतीय महिलाओं को सोने के आभूषण बहुत प्रिय हैं। चूंकि सोना शुभ उत्सवों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए त्योहारों के आसपास सोने की बिक्री काफी बढ़ जाती है। जहां सोना भारतीय महिलाओं को तो आकर्षित करता ही है वहीं यह निवेशकों को भी आकर्षित करता है। निवेश उद्देश्यों के लिए, निवेशक सोने के सिक्के, सोने की छड़ें, गोल्ड ईटीएफ आदि खरीदते हैं।
क्या कहती है WGC की रिपोर्ट
इस बात को वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल भी मान चुकी है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की मई, 2019 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिलाओं के पास ज्वेलरी के रूप में 22 हजार टन सोना जमा था। यह दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खजाना माना गया। भारतीय महिलाएं दुनिया के कुल गोल्ड रिजर्व का 11 प्रतिशत हिस्सा आभूषणों के रूप में पहनती हैं।
सोने चाँदी का आज का भाव
लखनऊ में आज 28 फरवरी 2023 को 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 51,600 रूपये है,वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 56,270 रूपये है। आज लखनऊ में ही चाँदी के भाव की बात की जाये तो कल के मुकाबले आज चांदी के भाव अपरिवर्तित बने हुए है, लखनऊ में आज चांदी 66,800 रुपये प्रति किलोग्राम है।
उपरोक्त सोने और चाँदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।