क्या खुल गए स्कूल ?

भारत में बहुत जगहों पर ठण्ड का कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी बताई गयी है। इसकी वजह से मौसम ने भारी गिरावट ली है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं । कुछ दिनों के राहत के बाद उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर का प्रकोप वापस देखा जा रहा है। फोरकास्ट के द्वारा बताया गया था की १५ जनवरी से ठंडी कम हो जाएगी। भारी ठंडी की वजह से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के सारे स्कूलों में १५ जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गयी थी।
लेकिन मौसन ठीक न होने के कारण पंजाब और हरियाणा सरकार ने स्कूल बंद ही रखने की बात की है। हालाँकि बिहार में मौसम में काफी सुधार आया जिसकी वजह से स्कूल को १६ जनवरी से खोलने की बात की गयी।
1- पंजाब में छुट्टी बढ़ा के २१ जनवरी कर दी गयी।
2- उत्तर प्रदेश में १४ जनवरी तक छुट्टी देने की बात की गयी है।
3- बिहार में समय के परिवर्तन के साथ १६ जनवरी तक स्कूल खोलने की नोटिस जारी की गयी है।
4- झारखण्ड में भी १६ से स्कूल खोल दिया गया है।
5- राजस्थान के सारे स्कूल १६ जनवरी को खोल दिए जायेंगे।
6- हरियाणा ने छुट्टी २१ तक बढ़ा दी है।