सुबह खाली पेट दलिया के पानी का सेवन करने के फायदे

दलिया को फाइबर
के
स्वास्थ्यप्रद स्रोतों में से एक माना जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद और हल्का होता है। फाइबर के अलावा, इसमें अधिक कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए और बी भी पाया जाता है। यह वजन को कम करने से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है। इसको काफी फायदेमंद माना जाता है और इसका सेवन ज्यादातर नाश्ते में किया जाता है। दलिया को अक्सर
दूध
या
पानी
में
पकाया
जाता
है
और
फलों
के
साथ
इसका
आनंद
लिया
जाता
है।
इसको
स्वादिष्ट और नमकीन बनाने के लिए इसमें कई बारीक कटी हुई सब्जियाँ शामिल की जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि शरीर को डिटॉक्स करने के अलावा, दलिया का पानी कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यहाँ दलिया के कुछ अद्भुत
लाभ
दिए
गए
हैं।
शरीर को डिटॉक्स करता है:
यह
एक
बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। जब आप सुबह खाली पेट दलिया के पानी का सेवन करते हैं, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। दलिया का पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
वजन घटाने में सहायक:
अगर
आप
वजन
कम
करना
चाहते
हैं
तो
दलिया
के
पानी
को
अपनी
डाइट
में
जरूर
शामिल
करे
क्योंकि यह बैली फैट को तेजी से कम करने में मदद करता है। इसमें अधिक फाइबर पाया जाता है , जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सुबह खाली पेट इसको पीने से भूख नियंत्रित रहती है, जिससे लंबे समय में वजन घटाने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है:
दलिया
का
पानी
दिल
को
स्वस्थ रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि दलिया का पानी शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
पाचन तंत्र को मजबूत करता है:
दलिया
के
पानी
में
अधिक
फाइबर
होता
है,
जो
पाचन
को
बढ़ावा दे सकता है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है। इसके साथ ही यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है। इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं में फायदा होता है।
रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है: आपको जानकर हैरानी होगी कि यह डॉयबिटीज़ के मरीजों ले लिए काफी अच्छा होता है। इसमें अधिक फाइबर होता है, जो इंसुलिन स्पाइक को रोकता है। इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। अगर आपको भी डॉयबिटीज़ है तो आप डॉक्टर की सलाह लेकर इस पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करे।
दलिया का पानी कैसे बनाये
दलिया का पानी बनाने के लिए आपको आधा कटोरी दलिया को दो गिलास पानी में रात भर भिगो देना है। फिर सुबह इसे पानी के साथ मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करना है। इसके बाद इसे एक गिलास में निकाल लें और इसमें शहद और दालचीनी पाउडर मिलाये। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।
किसी भी
चीज़ को
फॉलो करने
से पहले
अपने डॉक्टर
की सलाह
जरूर ले।
-BS