होम > सेहत और स्वास्थ्य

घरेलू नुस्खे से पाएं मुंह के छालों से छुटकारा - मेधज न्यूज़

घरेलू नुस्खे से पाएं मुंह के छालों से छुटकारा - मेधज न्यूज़

मुंह के छाले की समस्या बहुत आम है सभी आयु वर्ग के लोगों से ग्रसित होते हैं। मुंह के छाले बहुत तकलीफदेह होते हैं।  मुंह के छाले कई कारणों से हो जाते हैं।  इसमें पेट साफ न होना, चोट लगना और हार्मोनल संतुलन बिगड़ना आदि शामिल है। यह एलर्जी, हार्मोन्स में बदलाव, पेट के इंनफेक्शन से भी हो सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दांत से मुंह के अंदर खरोंच लगना या गाल कटने भर से भी मुंह में छाले हो सकते हैं। मुंह के छालों से प्रभावित शख्स को ज्यादा ठंडा या गरम खाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तो आइये जानते है मुंह के छालों से घरेलू नुस्खे से कैसे छुटकरा पाए। 

मुंह के छालों को दूर करने का एक बहुत पुराना घरेलू नुस्खा देसी घी है। रात को सोने से पहले मुंह के छालों के हिस्से पर देसी घी लगाएं। इसे रात भर लगे रहने दें। ऐसा करने से दो-तीन दिनों में ही छाले ठीक हो जाएंगे। रूई को टी ट्री ऑयल में डुबोकर छाले वाली जगह पर लगा लें।  फिर 10 मिनट बाद पानी से कुल्ला करके मुंह अच्छी तरह से साफ कर लें। आप एलोवेरा जूस को भी छालों वाली जगह पर लगा सकते हैं।  इससे भी तुरंत राहत मिलती है।  आप चाहें तो एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। मुंह के छालों के लिए शहद भी बहुत ही कारगर माना गया हैं। क्योकि शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये अल्सर के बैक्टीरिया को खत्म करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर आपके मुंह में छाले हैं तो एक कॉटन पैड पर एक चम्मच शहद लें और छालों की  जगह पर लगाएं। सेब का सिरका भी छालों के लिए सबसे प्रभावी उपाय है। दरअसल, इसमें कुछ अम्लीय तत्व होते हैं। जो आपके छाले बनाने वाले बैक्टीरिया को मार देते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक चम्मच गर्म पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए मुंह में छोड़ दें और फिर थूक दें। फिर सादे पानी से धो लें। 

नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।