हमारे लिए कितना असरदार है करी पत्ते -मेधज न्यूज़

आज हम बात करते हैं। करी पत्ते के बारे में। करी पत्ता हमारे किचन का एक बहुत ही बढ़िया और जरूरी इंग्रीडियंट है। लेकिन कई बार फ्रेश करी पत्ते हमें नहीं मिलते हैं, और इसके कारण हमारे खाने का फ्लेवर सही से नहीं आ पाता है। करी पत्ते को अधिकतर साउथ इंडियन सांभर से लेकर पंजाबी करी बनाने तक इस्तेमाल किए जा जाता हैं। आप को बता दू कि करी पत्ते के अंदर कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों और त्वचा को पोषण मिलने के साथ-साथ आपके शरीर को अंदर से भी फिट रहता है।
तो आइये जानते हैं करी पत्ते से जुड़े फायदों के बारे में
हम अगर बात करें करी पत्ता के पोषक तत्व के बारे में। तो इसमें विटामिन A, B, C के अलावा आयरन और कैल्शियम जैसे भरपूर पोषक तत्व होते हैं रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से आप मॉर्निंग सिकनेस को गुडबॉय कह सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के रस और करी पत्ते के रस में हल्की चीनी मिलाकर इस मिश्रण का सेवन करें। ये फॉर्मूला उल्टी, जी मिचलाना और मतली जैसी समस्याओं से निजात पाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। करी पत्ते का सेवन करने से हमारा लीवर सही रहता हैं। क्योंकि करी पत्ता लीवर को वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से बचाता है। हमारे शरीर के लिए लीवर का सही तरीके से काम करना बेहद जरुरी है। अगर लीवर ही स्लो रहेगा तो आपका शरीर कुछ भी काम नही कर पाएगा। आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए करी पत्ता बहुत ही कारगर साबित होता हैं।आप सुबह उठकर खाली पेट करी पत्ते का सेवन करे। तो इससे आपकी इम्यूनिटी काफी मजबूत होती हैं।
नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।