खुद से शरीर में कैसे पैदा करे हैप्पी हार्मोन - मेधज न्यूज़

आज हम बात करते हैं। कि खुद से शरीर में हैप्पी हार्मोन कैसे पैदा करें।
एक बेहतर जिंदगी, अच्छी नींद और जिंदगी में खुशी। ये वाकई इतना ज्यादा नहीं है कि, इंसान इसकी उम्मीद भी न कर सके। लेकिन, क्या वाकई किसी खास हार्मोन के निकलने से हमें खुशी या दुख का अनुभव होता है। क्या हम किसी खास तरीके से खुश रहने वाले हार्मोन का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। कोविड-19 के बाद से लोग अपनी फिजिकल हेल्थ को लेकर तो सतर्क को गए हैं लेकिन अभी भी भारत में लोग अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर लापरवाह हैं। आप सभी को पता है कि हमेशा खुश रहने वाले खुशमिजाज लोग भी असल में खराब मेंटल हेल्थ का शिकार हो सकते हैं। हमारे शरीर में कई सारे हार्मोन होते हैं। ये हमें खुश रखने में हमारी मदद कर सकते हैं।
तो आइये जानते है शरीर में हैप्पी हार्मोन कैसे पैदा करे।
कहा जाता है कि आपकी डाइट आपके हार्मोन के काम करने के तरीके में महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है। इसकी हाई फेनाइलेथैलामाइन कंटेंट के कारण, डार्क चॉकलेट थोड़ी मात्रा में आपके मूड को बेहतर कर सकती है। थायरॉक्सिन हार्मोन आपके दिल की धड़कन, पाचनतंत्र, दिमाग के कुछ फंक्शन्स, फैट बर्न करने तथा शरीर में एनर्जी बनाने में बेहद महत्वपूर्ण काम करता है।
यह हार्मोन थायरॉइड ग्लैंड के जरिये रिलीज किया जाता है। जो गले में होता है। अगर किसी इंसान का शरीर सही प्रकार से थायरॉक्सिन हार्मोन नहीं बना पाता है। तो उसे थकान, वजन बढ़ने या घटने, डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती है. दुनिया में हर 20 में से 1 इंसान को थायरॉइड की समस्या होती है। यह समस्या महिलाओं में पुरुषों से ज्यादा पायी जाती है। नींद वाला हार्मोन अगर आप अच्छी और गहरी नींद पाना चाहते है। तो आपके शरीर को इस मेलाटोनिन हार्मोन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।आपके शरीर में एक प्राकृतिक घड़ी होती है। जैसे-जैसे दिन ढलता जाता है, और रात होती जाती है। तो आपका शरीर मेलाटोनिन हार्मोन की मात्रा अधिक रिलीज करने लग जाता है। इससे आप रात तक थकान महसूस करने लग जाते हैं, और आपका शरीर रिचार्ज होने के लिए नींद में चला जाता है।
नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।