कई बीमारियों के लिए लाभकारी है बाजरे की रोटी - मेधज न्यूज़

आप सभी को पता है कि इस समय ठंड का मौसम चल रहा हैं। अगर ऐसे में बाजरे की रोटी की बात न हो, ऐसा हो नहीं सकता हैं। भारतीय घरों में गेहूं के अलावा मक्का, चावल के आटे और बाजरे की रोटियां भी खाई जाती हैं। बाजरे की रोटी स्वाद के साथ-साथ सेहत की दृष्टि से भी काफी फायदेमंद होती है। बाजरे की रोटी तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स,डाइट्री फाइबर, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। इसके अलावा आयरन, जिंक, विटामिन बी3, विटामिन बी6 और विटामिन बी9 प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।
तो आइये जानते बाजरे की रोटी के फायदों के बारे में
सर्दियों में अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन या मोटापा से परेशान है। तो आपने डाइट में बाजरे की रोटी को शामिल कर सकते हैं। बाजरे की रोटी खाने से वजन कम होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है। क्योकि बाजरे की रोटी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। आप अगर बाजरे की रोटी का सेवन करते है। तो आप इम्यूनिटी बहुत मजबूत होगी। और सर्दियों में बाजरे की रोटी के सेवन से मौसमी बीमारियों से बचाव होता हैं। आजकल बहुत कम उम्र में लोग दिल से जुड़े रोगों की चपेट में आ जा रहे हैं। सर्दियों में अगर आप बाजरे की रोटी का सेवन करते हैं। तो सर्दियों में होने वाले हार्ट अटैक के जोखिम कम हो जाते हैं।
क्योकि इस में मैग्नीशियम होता है। जो दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बाजरे की रोटी आपको सर्दी-जुकाम जैसी एलर्जी नहीं होती है। बाजरे की रोटी खाने से त्वचा भी हेल्दी रहती है। बाजरे में आयरन, जिंक और विटामिन बी9 आदि पाए जाते हैं, जो त्वचा का ख्याल रखने के साथ त्वचा संबंधी समस्याओं से भी बचाव करते हैं। बाजरे की रोटी खाने से स्किन स्वस्थ रहती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बाजरे की रोटी का सेवन अमृत से कम नहीं है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इन रोटियों के सेवन से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।