सेहत के लिए लाभकारी है मूंग दाल का हलवा - मेधज न्यूज़

आज हम बताते हैं कि मूग दाल का हलुवा हमारी सेहत के लिए
कितना फायदेमंद होता हैं। मूग दाल का हलुवा भारतीय मीठे व्यंजनों में एक हैं। यह
हलुवा शादियों, समारोहों और
त्योहारों में खासतौर पर बनाया जाता हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इस मिठाई को बनाने के लिए आवश्यक सभी
सामग्री सभी घरों में आसानी से मिल जाती है जैसे मूंग दाल, चीनी, घी और सूखे
मेवे।
तो आइये जानते है मूग दाल का
हलुवा हमारे सेहत के लिए कितना फयदेमंद हैं।
बताया जाता है कि मूंग की दाल
स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतरीन आहार है। मूंग की दाल आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को
दूर करता है और पोषण और सेहत से जुड़े अनगिनत फायदे भी देता है। मूंग की दाल का
हलुवा बनाने के लिए एक कटोरी मूंग दाल हलुवे में 212 कैलोरी
होती है। कैलोरी की कुल मात्रा बहुत अधिक नहीं है। मूंग दाल में मौजूद पोटेशियम और
मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता हैं। यह जिंक और प्रोटीन जैसे
पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शरीर
में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग दाल हलवे का सेवन लाभकारी होता है। यह अतिरिक्त
कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मददगार होती है। वजन कम करने की चाह रखने वाले
लोगो को मूंग दाल हलवे का सेवन करना चाहिए। मूंग दाल अन्य दालों की तुलना में
हल्की और आसानी से पचने योग्य होती है। इस लिए मूंग दाल का हलवा भी आसानी से पच
जाता हैं।