अधिकतम पोषण प्राप्त करने के लिए दूध पीने का सबसे अच्छा समय

भारतीय संस्कृति में दूध का विशेष स्थान है। बड़े हों या छोटे बच्चे, हर कोई रोजाना एक गिलास दूध पीता है। यह एक आवश्यक ड्रिंक है जो वयस्कों की हड्डियों को मजबूत करते हुए बच्चों के विकास में मदद करता है। दूध विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरुरी हैं। वर्षों से, यह कई बार तर्क दिया गया है कि किसी व्यक्ति को दूध कब पीना चाहिए। कोई इसको अपने नाश्ते के साथ सुबह में लेता है, कोई इसे सोने से ठीक पहले रात में लेता है। तो जानते है इस लेख में कि दूध पीने का सही समय क्या है।
क्या कहता है आयुर्वेद?
आयुर्वेद के अनुसार, वयस्कों के लिए दूध पीने का सबसे अच्छा समय रात में सोने से पहले होता है। जबकि, बच्चों को बेहतर पाचन के लिए सुबह दूध पीना चाहिए। आयुर्वेद में, उचित पाचन की स्थिति को ओजस के रूप में जाना जाता है और यह कहा जाता है कि उचित पाचन रात में होता है, और इस प्रकार गहरी और अच्छी नींद की रात पाने में मदद करता है। साथ ही नींद के दौरान एक्टिविटी का लेवल भी कम होता है, इसलिए शरीर दूध से ज्यादा से ज्यादा कैल्शियम को अवशोषित करता है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार, दूध पीने के लिए रात का समय बिल्कुल सही समय है।
दूध पीने के फायदे
दूध प्रोटीन, विटामिन बी 12, कैल्शियम, विटामिन-डी और फास्फोरस का एक उच्च स्रोत माना जाता है। यह न केवल हड्डियों को मजबूत करता है, बल्कि प्रतिरक्षा को भी बढ़ाता है। हालांकि, बहुत अधिक दूध पीना भी स्वास्थ के लिए ठीक नहीं होता है क्योंकि यह शरीर में कुछ परेशानियाँ पैदा कर सकता है।
सही मात्रा
एक स्वस्थ वयस्क दिन भर में 2 से 3 कप दूध पी सकता है, लेकिन साथ ही याद रखें कि किसी भी चीज की अधिकता हानिकारक हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, दूध का सेवन दिन में 1-2 कप तक सीमित करना चाहिए, अगर वे फुल-क्रीम दूध पी रहे हैं क्योंकि इससे वजन बढ़ सकता है।
दूध के साथ क्या नहीं जोड़ना है?
यह सुनिश्चित करें कि आप इसे असंगत भोजन के साथ नहीं मिलाते हैं, क्योंकि इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। फल, मछली, सेम, खट्टे व्यंजन, किसी भी प्रकार का मांस और खमीर से बनी रोटी के साथ हमको दूध को नहीं लेना है क्योंकि यह पेट में परेशानी पैदा कर सकते हैं।
दूध का स्वाद कैसे बढ़ाएं?
बहुत से व्यक्तियों को सादे दूध का स्वाद पसंद नहीं होता है, तो इसे मीठा करने के लिए थोड़ी मात्रा में चीनी, गुड़ और खजूर मिलाएं। यदि आपको बहुत मीठा स्वाद पसंद नहीं है तो आप उबलते समय दूध में जायफल, हल्दी और दालचीनी जैसे मसाले भी मिला सकते हैं। वे न केवल दूध के स्वाद को एक अच्छा स्वाद देंगे बल्कि इसे शरीर के लिए भी स्वस्थ बनाएंगे।