होम > सेहत और स्वास्थ्य

नवरात्री का पर्व आ रहा है व्रत के लिए चलो कुछ नये पकवान बनाते है।

नवरात्री का पर्व आ रहा है व्रत के लिए चलो कुछ नये पकवान बनाते है।

आइये बताते है कुट्टू के आटे का डोसा कैसे बनता है ?

जी हाँ सही समझें आप कुट्टू के आटे का डोसा।  इसी रेसेपी को आप लोगो के साथ साझा करने जा रही हूँ। पहले तो आप को बता दूँ , कि जो कुट्टू है वो एक प्रकार का फल होता है , जिसके पौधे बहुत ही छोटे छोटे होते है ,और इसमें गुच्छो में फल और फूल आते है जो कि  यह तिकोने आकर का होता है। इसे इग्लिश में बक्व्हीट कहते है , पर इसका अनाज से दूर - दूर तक लेना देना नहीं है।  यह एक फल को पीस का बनाया गया होता है। क्योकि नवरात्री में बहुत कम विकल्प होते है जिसे खाया जा सके, और कुट्टू का आटा व्रत में खाया जा सकता है।  यूँ  तो कुट्टू के आटे की बहुत  सी रेसिपी बनती है , पर क्या आप जानते है कि  कुट्टू के आटे का डोसा भी बनता है।


आइये बताते है इसे कैसे बनाया जाता है , और क्या क्या सामग्री लगती है।


आलू  भराव की सामग्री :

3 उबले आलू

 तलने के लिए घी

1/2  चम्मच सेंधा नमक

1/2  चम्मच पीसी लाल मिर्च

1/2 चम्मच अदरक टुकड़ो में कटा

 

कुट्टू के आटे का डोसा बनाने के लिए सामग्री :

 1 कप कुट्टू का आटा 

 1/2  चम्मच अरबी

 1/4  कप सिंगाड़े का आटा

 1/2  चम्मच सेंधा नमक

 1/2 चम्मच पीसी काली मिर्च

 1 चम्मच पीसी लाल मिर्च

1/2  चम्मच अजवाइन 

 1 चम्मच अदरक

 1 चम्मच अदरक टुकड़ो में कटा हुआ

आवश्यकतानुसार देसी घी सेकने के लिये  , आवश्यकतानुसार पानी।

 

आलू  भराव  बनाने की विधि :

1 . एक पैन में घी गरम करे , इसमें आलू को डालकर मैश करे , इसके बाद सभी मशाले डालकर अच्छे से  मिलाये।

 2 .  मिश्रण को अच्छे से तब तक भुने जब तक वो हल्का ब्राउन हो जाये। 

3 .  इसको एक तरफ रख दे।

 

कुट्टू के आटे का डोसा बनाने की विधि  : 1 .  एक बर्तन ले उसमे अरबी को मैश कर ले  और  इसमें आटा और सेंधा नमक डाले।

2 .  थोड़ा सा पानी मिला कर अच्छे से मिलाये।

3 . इसमें अजवाइन , पीसी लाल मिर्च , अदरक और हरी मिर्च डालकर फिर से मिलाये।

4 . इसमें पानी डालकर एक पतला घोल तैयार कर लें। 

5 . एक समतल तवा ले , उसमे घी लगाए और घोल को अच्छे से फैलाये।

6 . कुछ देर इसे पकड़ने दे और  किनारे पर थोड़ा घी डेल जिससे कुरकुरा बने।

7 . इसको पलट ले और दूसरी तरफ से भी पकने दे।

8 . अब इसके बीच में आलू का भराव रखे और भींच से मोड़ दें।

 

पुदीने या नारियल की चटनी के साथ गरमा गर्म सर्व करें। 

 

महत्वपूर्णआलू के भराव की जगह आप पनीर का भराव भी कर सकते हैं।