Breaking News

कैसा होना चाहिए एसिडिटी वालो का डाइट प्लान – मेधज न्यूज़

आज हम बात करते हैं कि जो लोग एसिडिटी से ग्रसित होते हैं। उन लोगों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। उन लोगों का एक डाइट प्लान क्या होना चाहिए। आप सभी को पता है कि एसिडिटी एक आम समस्या बन गई हैं। बहुत से लोग एसिडिटी से ग्रसित रहते हैं। आज कल के खराब लाइफस्टाइल और गलत खाने-पीने की आदत के चलते बहुत से लोग एसिडिटी से ग्रसित रहते हैं। गर्म चीजें या तला-भुना फूड ज्यादा खाने से भी गैस की समस्या हो सकती है। इसलिए गैस और पेट की बिमारियों से बचाव के लिए खान-पान में बदलाव जरूरी है।

आइये जानते है एसिडिटी वालो का डाइट प्लान क्या होना चाहिए

एसिडिटी की समस्या से परेशान लोग दवाओं के उपयोग की जद में भी आ जाते हैं जो बाद में पेट की कई अन्य बीमारियों को भी न्योता देते हैं। कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है, कि अगर आप ज्यादा दिन तक गैस व एसिडिटी की दवा खाते हैं तो आपके पाचन पर असर पड़ता है। एसिडिटी और गैस की परेशानी को अगर हमेशा के लिए दूर करना है। तो आपको अपने डाइट प्लान पर ध्यान देना होगा। अगर आप को एसिडिटी बनती है। तो आप को राजमा, छोले, मूली, कटहल इन चीजों से दूर रहना चाहिए। और साथ में चपाती, पराठा या पूड़ी जैसी चीजें खाने से भी बचना।

अगर आप एसिडिटी से बचना चाहते हैं। तो आप  दलिया, खिचड़ी या फिर ठंडा दूध पी सकते हैं। अगर हम फलों की बात करें। तो एसिडिटी वालो को विटामिन सी युक्त फल बहुत कम खाना चाहिए। गाजर, शलजम, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, बैगन इत्यादि का सेवन आप रेग्युलर अपने डाइट में शामिल में कर सकते हैं। इस तरह का डाइट प्लान  अपनाकर आप ना सिर्फ एसिडिटी से आराम पा सकते हैं, बल्कि बार-बार होने वाली एसिडिटी की परेशानी से भी मुक्ति पा सकते हैं।

नोट :- मेधज न्यूज़  उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button