होम > सेहत और स्वास्थ्य

सर्दियों में दही खाने के अचूक फायदे -मेधज न्यूज़

सर्दियों में दही खाने के अचूक फायदे -मेधज न्यूज़

आज हम बात करते हैं। सर्दियों में दही खाने के फायदों के बारे में। गर्मियों के मौसम में लोग दही खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में इसे खाने के बारे में कोई सोचता भी नहीं है। सर्दी और खांसी के डर से लोग इसे खाने से परहेज करने लगते हैं। दही कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है और स्किन के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है। साथ ही दही एसिडिटी, ब्लोटिंग और गैस से भी बचाने का काम करती है। 

आइये जानते है सर्दियों में दही खाने फायदे

दही में मौजूद विटामिन C सर्दी और खांसी के इलाज के लिए एक बेहतर उपाय है। यह विटामिन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आपको दही से एलर्जी की समस्या है और इसे खाते ही खांसी, जुकाम और गला खराब होने की दिक्कत हो जाती है तो भी दही से परहेज करें. दही में ऐसे हेल्‍दी बैक्‍टीरिया होते हैं जो सर्दियों के मौसम में आंतों के लिए फायदेमंद होने के साथ ही पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.सर्दियों में दही खाने से पहले उसका तापमान व्यवस्थित करना सबसे जरूरी होता है। फ्रिज में दही को न रखें, दोपहर के समय में इसका सेवन करना ज्यादा लाभकारी होता है। दही पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद असरदार है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। साथ ही शरीर में पीएच बैलेंस को मैनेज करता है, जो ऐसिड को होने से रोकता है। दही को अध्ययनों में हृदय स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा प्रणाली, रक्त शर्करा के स्तर को ठीक रखने, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य, वजन को कंट्रोल करने और पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मददगार माना जाता है।

नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।