होम > सेहत और स्वास्थ्य

जीवन में कैसे लाएं सकारात्मकता - मेधज न्यूज़

जीवन में कैसे लाएं सकारात्मकता - मेधज न्यूज़

आज हम बात करते हैं कि हम लोग अपने जीवन में सकारात्मकता कैसे लाए। जब भी हम “पॉजिटिव” या “सकारात्मक” शब्द के बारे में सोचते हैं तो हममें से अधिकांश के मन में शायद “हैपी” या “प्रसन्न” शब्द का ध्यान आता है। तथापि, प्रसन्नता ही एकमात्र सकारात्मकता नहीं है। जीवन में सकारात्मक होने के बहुत से तरीके हैं और यह तब भी हो सकता है जब आप दुख, क्रोध या कठिनाइयों का सामना कर रहे हों। हम सब यह जानते हैं कि नकारात्मक सोच का परिणाम कितना घातक होता है। इन विचारों को रोकने के लिए आपको अपने मस्तिष्क को प्रशिक्षित करना होगा। असल में आपका दिमाग जिस अवस्था में इस समय है, उसके लिए वर्षों तक उसे प्रशिक्षित किया गया है। हालांकि सकारात्मक सोच कोई जादुई पिटारा नहीं है जिसके आते ही सारी परेशानी दूर हो जाए। लेकिन बेशक आप उन परेशानियों का सामना एक सही सोच के साथ तो कर पाएंगे, वहीं आप समस्या से निपटने के लिए तैयार रहेंगे वो भी बिना परेशान हुए।

तो आइये जनते है जीवन में कैसे लाएं सकारात्मकता

अगर आप अपने आस-पास सिर्फ सकारात्मकता रखना चाहते हैं तो 'ॐ' का अभ्यास करना शुरू कर दें। इसे आप सुबह-शाम दोनों समय 5 बार करें। इससे आप तनावरहित महसूस करेंगे। और जिस स्थान पर आप 'ॐ' का अभ्यास कर रहे हैं। जैसे घर के जिस भी कमरे में आप 'ॐ' का अभ्यास कर रहे हैं। उस कमरे में खुद-ब-खुद सकारात्मकता का वास होगा। पूरा दिन अच्छा व्यतीत करने के लिए दिन की बेहतर शुरुआत होनी चाहिए। इसलिए रात में ही सोने से पहले अगले दिन की योजना बना लें। ताकि अगले दिन के कामों को लेकर आप सुबह से ही ऊर्जावान रहें। सुबह पौष्टिक नाश्ते के सेवन की आदत डालें। सेहत के लिए खानपान बहुत असरदार है। पौष्टिक खानपान आपको स्वस्थ रखने के साथ ही ऊर्जावान बनाए रखता है। इससे आप जोश के साथ दिन भर व्यस्त रह सकते हैं। वहीं गलत खानपान आपका पूरा दिन खराब कर सकता है। वर्तमान में रहने का प्रयास करें। अपना दिमाग आज या अभी जो कुछ हो रहा है, उसी पर केंद्रित रखें। अतीत को पीछे छोड़ दें और भविष्य का इंतजार करना बंद करें, तभी आप खुशहाल रह सकते हैं। अपने लक्ष्यों को सकारात्मक शब्दों में व्यक्त करें। शोध दर्शाते हैं कि यदि आप अपने लक्ष्यों को सकारात्मक अभिव्यक्ति करें तो उन्हें आप द्वारा प्राप्त किए जाने की संभावना ज्यादा हो जाएगी।

नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।