होम > सेहत और स्वास्थ्य

दांतों को कैसे बनाएं चमकदार-मेधज न्यूज़

दांतों को कैसे बनाएं चमकदार-मेधज न्यूज़

आज हम बात करते है कि हम लोग अपने दांतो को चमकदार कैसे बनाये। आप सभी को पता है कि दांतों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। अगर दांतों की समस्या हुई तो भोजन करना मुश्किल हो जाता है। अक्सर हमारी लापरवाही के कारण दांत कमजोर होते हैं। अक्सर हम सुंदर दिखने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के ब्यूटी टिप्स को फॉलो करते हैं और उनकी तरह सफेद दांत और सुंदर मुस्कुराहट की चाह रखते हैं। लेकिन मुस्कुराते वक्त अगर आपके पीले दांत नजर आ जाएं तो ना सिर्फ आप हंसी का पात्र बन सकते हैं बल्कि सुंदर दिखने के बाद भी आपकी पर्सनेलिटी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

तो आइये जानते दांतों को कैसे बनाएं चमकदार

दांतों को चमकदार बनाने के लिए घरेलू नुख्से तो बिल्कुल आसान होते  है। जैसे कि नमक , आपको बस घर में मौजूद नमक लेना है और साथ में थोडा कड़वा तेल भी। ये दोनों ही चीजें दांत तो साफ करेंगी ही बैक्टीरिया भी दूर करेंगी। कुछ बूंद कड़वे तेल में चुटकी भर नमक ले लें और इससे दांत के साथ मसूड़ों की मसाज कर लीजिए। रोज करीब 3 से 5 मिनट ऐसा जरूर करें। दांतो को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आप केले के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सुबह ब्रश करने से पहले केले के छिलके के सफेद वाले हिस्से को अपने दांतो पर एक से दो मिनट तक रगड़ें, इसके बाद ब्रश कर लें।हफ्ते में तीन से चार बार करने से ना केवल आपके दांतो का पीलापन दूर होगा बल्कि आपके दांत मजबूत भी होंगे। 

नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।