सेहत के लिए कितना फायदेमंद है धनिया की पत्ती -मेधज न्यूज़

आज बात करते है। हरी धनिया के बारे में। हमारे लिए कितना फायदेमंद साबित होता हैं। धनिया की पत्तिया। सूप हो, दाल हो या करी, भारतीय व्यंजन धनिया पत्ती के बिना लगभग अधूरे हैं। धनिये की चटनी आपके पसंदीदा भोजन और नाश्ते के साथ रही है। ये हरे और सुगंधित पत्ते न केवल पकवान को अधिक आकर्षक बनाते हैं। बल्कि इसे स्वाद भी देते हैं। हरे धनिया की पत्तियों को अक्सर लोग सब्जियों, सलाद आदि में डालते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए व सी, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए और सी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि धनिया के पत्ते कच्चे चबाना शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है
तो आइये जानते धनिया की पत्तिया हमारे लिए कितना फायदेमन्द साबित होती हैं।
भारतीय खानपान में हरे धनिया का उपयोग सदियों से होता आ रहा है। हरा धनिया पेट की समस्याओं का निवारण करता है, यह पाचनशक्ति बढ़ाता है। धनिया की ताजी पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचि और कोलाइटिस में आराम मिलता है। अगर आपको मधुमेह होने का खतरा है, तो धनिया को अपने आहार में शामिल करके आप अपने शर्करा के स्तर को नियंत्रित रख सकते हैं। धनिया की पत्ती शारीरिक तनाव को कम करते हैं। मुंह के घाव को ठीक करने में भी ये काफी कारगर होता है। इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक गुण मुंह के घाव को जल्दी भरने का काम करता है। त्वचा संबंधी कई रोगों जैसे पिंपल्स होने की समस्या, ब्लैकहेड्स और सूखी त्वचा में इसके इस्तेमाल से काफी फायदा होता है। दिमागी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए भी धनिया के पत्ते खाए जाते हैं। धनिया के पत्ते डाइट में शामिल करने पर दिमाग की सेहत अच्छी रहती है। आप इसे अपने सलाद, सब्जियों या चावल आदि में डाल सकते हैं।
नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।