होम > सेहत और स्वास्थ्य

कौन-कौन से हरे फल आपको अच्छी सेहत के लिए दैनिक आहार में लेना चाहिए

कौन-कौन से हरे फल आपको अच्छी सेहत के लिए दैनिक आहार में लेना चाहिए

जब हम अच्छे स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं, तो डॉक्टर हमेशा हमें कुछ हरी सब्जियों और फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि उनमें क्लोरोफिल की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो  साथ ही अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करता है। हरे फल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने, हाई बीपी, और दिल से संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। हरे फल खाने से शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने में भी मदद मिलती है और लोग खुश भी रहते हैं। यदि आप भी सोच रहे हैं, तो वे हरे फल कौन से हैं, तो एक नज़र डालें और पढ़े और उन्हें जरूर अपने नियमित आहार में शामिल करें।


·      कीवी: यह फल विटामिन , सी, पोटेशियम, फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कीवी में  एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-हाइपरटेंसिव गुण भी होते हैं। यह अक्सर रक्त प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अनुशंसित है। गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है क्योंकि कीवी में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और यह डॉयबिटीज़ के रोगियों के लिए भी अच्छा होता है।


·         अमरूद: क्या आप जानते हैं कि इसमें अधिक मैग्नीशियम पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। मैग्नीशियम तनाव को भी कम करने में मदद करता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर भी होता है, जो आंत के स्वास्थ्य का ख्याल रखता है साथ ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अमरूद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह फल आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन , सी, जिंक, फोलेट और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं।

 

·         अंगूर: अंगूर एक उत्कृष्ट फल है जो कैल्शियम और पोटेशियम के साथ विटामिन , सी और बी से भरे  हुए होते है। यह आपके पूरे स्वास्थ्य का ख्याल रख सकता है। यह फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। अंगूर खाने से एनर्जी भी मिलती है और थकान भी नहीं होती है। अंगूर का सेवन करने वाले लोगों को हाई बीपी और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है।

 

·         ग्रीन एप्पल: हरे सेब में अधिक आयरन, विटामिन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह 'क्वेरसेटिन' में समृद्ध है, जो हरे सेब में मौजूद एक रसायन होता है जो मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। जिन भी मनुष्यों की हड्डियाँ कमजोर होती हैं उन्हें हरे सेब का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इनमे भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और यह वजन को कम करने में भी मदद करते है।

 

·    आंवला: आंवले में अधिक विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन एबी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह क्रोमियम से भी भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह एक छोटा, मीठा और खट्टा फल होता है को प्रतिरक्षा को मजबूत करते हुए पाचन में सुधार करता है।- B.S