ठंड में क्यों उभर आते हैं पुराने दर्द-मेधज न्यूज़

बात करते हैं।कि सर्दियों के दिनों में लोगो के पुराने चोटों के दर्द क्यों उभर के आ जाते हैं। आप ने अक्सर देखा होगा।कि जब हम कोई चोट लगती है ,और ठीक भी हो जाती हैं। लेकिन जब सर्दियों आता हैं। तो चोट का दर्द फिर से उभर जाता हैं। इन चोटों के नए व पुराने मरीजों को आपने इस तरह के दर्द की शिकायत करते हुए भी सुना होगा। सर्दी का मौसम और चोट का पेचीदा संबंध है। ठंड के मौसम में पुराने दर्द का उभरना खासकर एथलीट के लिए चिंता का कारण होता है। सर्दियों की आहट के साथ ही कई लोगों को मांसपेशियों में अकड़न और शरीर के जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है।
तो आइये जानते सर्दियों में क्यों उभरते है पुराने चोट
सर्दियों का मौसम यूं तो सबका पसंदीदा होता है। लेकिन आप सभी को पता है कि ठंड लगने के दौरान सिर में दर्द की समस्या भी होने लगती है। हालांकि, ठंड के कारण शरीर के कई हिस्सों में दर्द भी रहता है। बुजुर्गों के अलावा सामान्य लोगों को भी ठंड के मौसम में खुद का ख्याल रखने की बहुत जरूरत होती है। वो चाहे फिर भी वर्ग और आयु के हो। बताया जाता है कि खासकर जिन लोगों को फ्रैक्चर हुआ होता हैं। उन्हें ठंड के दिनों में परेशानी होती है। इसका कारण यह होता है कि पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन एक समान रहता है। लेकिन फ्रैक्चर वाले भाग में यह असंतुलित हो जाता है। यहां नई हड्डी एवं पुरानी हड्डी का अंतर हो जाता है। चूंकि इस समय नई हड्डी बन रही होती है और इस दौरान वह हड्डी कच्ची रहती है इसलिए उस पर खून का प्रवाह ठीक से बैठ नहीं पाता है। इसके चलते आपको दर्द हो सकता है। कलाई या टखना शारीरिक काम अंजाम देने के दौरान बहुत सक्रिय जोड़ होता है।नया चोट पुराने कलाई, टखने के चोट को सख्त कर देता है। पुरानी मोच को सर्दी में रोकने के लिए जोड़ों को गर्म और हरकत में रखने की सलाह दी जाती है। ठंड होने पर आपकी कोशिकाओं और स्नायुबंधन ज्यादा सख्त हो जाते हैं। जिससे चोट और पीठ दर्द का खतरा बढ़ जाता है। चेस्ट में दर्द रहना भी ठंड लगने का एक संकेत होता है। ठंड लगने पर चेस्ट में पेन हो तो इससे निजात पाने के लिए आप स्टीम ले सकते हैं। कहते हैं कि ठंड लगने के कारण ब्लड सर्कुलेशन ठीक से हो नहीं पाता और इस कारण शरीर के हिस्सों में दर्द शुरू हो जाता है।
नोट :- मेधज न्यूज़ उपरोक्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।