राज्य

नवंबर के अंत तक सभी वयस्कों का टीकाकारण करेगा कर्नाटक

बेंगलुरु | देश में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कोरोना टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया, जिसमें रिकॉर्ड ढाई करोड़ से अधिक खुराक दी गई।  इस रिकॉर्ड में कर्नाटक ने भी एक कीर्तिमान स्थापित किया है।  शुक्रवार रात 9 बजे तक राज्य में 26.92 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई , जो की देश में किसी भी राज्य के लिए एक दिवसीय आंकड़े में शीर्ष पर है। इस बात की घोषणा शुक्रवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने की। उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्य बिहार और उत्तर प्रदेश से आगे है, जिसने क्रमश: एक दिन में 26.62 लाख और 24.86 लाख खुराकें दी हैं।
उन्होंने कहा, “मैं इस ऐतिहासिक टीकाकरण अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।”
मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत के बाद से स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री डॉ के सुधाकर के हाथ भरे हुए हैं। महामारी की दूसरी लहर से अभी भी जूझते हुए कर्नाटक राज्य में टीकाकरण से महामारी पैर काबू पाने कीकोशिशें की जा रही है। अब, अक्टूबर-नवंबर में अपेक्षित कोरोना की तीसरी लहर के बीच, स्वास्थय मंत्री ने कहा है की नवंबर महीने के अंत तक कर्नाटक अपने सभी वयस्कों का टीकाकारण करेगा। 
कर्नाटक ने अब तक कुल 5 करोड़ कोविड खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है।
राज्य में शीर्ष जिले बीबीएमपी क्षेत्र – 3.98 लाख खुराक, बेलगावी 2.39 लाख खुराक, दक्षिण कन्नड़ 1.33 लाख खुराक, बल्लारी 1.33 लाख खुराक, तुमकुरु 1.24 लाख खुराक और मांड्या 1.15 लाख खुराक के साथ थे। बेंगलुरु शहरी, शिवमोग्गा, धारवाड़, रामनगर, हासाना, दावणगेरे, चिकमगलुरु और हावेरी जिलों ने दिन के लक्ष्य का 100 प्रतिशत से ज्यादा हासिल किया।
शुक्रवार के प्रदर्शन के साथ ही सितंबर में राज्य में प्रशासित कुल खुराक 87 लाख हो गई है। मंत्री ने कहा, “हम सितंबर के लिए निर्धारित 1.5 करोड़ के लक्ष्य को पार करने के लिए बहुत आश्वस्त हैं।” राज्य भर में 12,000 से अधिक कोविड टीकाकरण केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कर्नाटक ने रात नौ बजे तक 17 सितंबर को कुल 5.12 करोड़ खुराकें दी हैं।
उन्होंने कहा, “हमें नवंबर के अंत तक राज्य में पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण करने का भरोसा है। भारत ने आज रात नौ बजे तक 2.25 करोड़ खुराक दी। 17 सितंबर तक भारत में कुल खुराकें 79 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button