होम > मौसम

दीपावली के त्योहार में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

दीपावली के त्योहार में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

भारत देश में दीपावली का त्योहार काफी करीब गया है मगर कई राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी चल रहा है। देश के इन राज्यों में आज भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे संभावित चक्रवात के कारण ओडिशा में कल से भारी बारिश होने की आशंका है. झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी इस चक्रवात का असर दिख सकता है। 

इस दौरान इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, कर्नाटक, केरल, और आंध्र प्रदेश में भी आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। देश के कुछ राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड में बढ़ोतरी भी महसूस की जा रही है।

चक्रवात के कारण भारी बारिश की आशंका बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे संभावित चक्रवात के 25 अक्टूबर को ओडिशा के तट को छोड़कर पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट से टकराने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवात में तब्दील होने पर ओडिशा में इसका व्यापक असर दिखेगा। वही ओडिशा के तटीय इलाकों में 23 अक्टूबर से भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।