आइए जानते हैं किन प्रतीकों को बनाकर आप अपना सोया हुआ भाग्य जागा सकते है

सनातन धर्म में तुलसी पूजन का महत्व बताया गया है। लगभग सभी के घरों में तुलसी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां तुलसी अपने भक्तों के सारे संकट हर लेती हैं। ऐसे में जिस गमले में तुलसी लगाई जाती है उस पर कुछ खास निशान बनाने से धन लाभ होता है। साथ ही किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं। आइए जानते हैं किन प्रतीकों को बनाकर आपका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है।
स्वास्तिक -
सनातन संस्कृति में स्वास्तिक का बहुत महत्व है। जब गृह प्रवेश होता है या किसी नई वस्तु की पूजा की जाती है तो हमारी संस्कृति के अनुसार स्वास्तिक बनाकर ही उस वस्तु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि स्वास्तिक की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इसके साथ ही भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का घर हमेशा धन-धान्य से भरा रखते हैं।
चक्र-
तुलसी के बर्तन पर चक्र बनाने से आपके जीवन से सारे संकट दूर हो जाते हैं। माना जाता है कि यह चक्र आपके कष्टों को हर लेता है और आपके जीवन को खुशियों से भर देता है।
शंख-
चूंकि शंख भगवान विष्णु को प्रिय है। ऐसे में इसे तुलसी के बर्तन पर बनाने से भगवान विष्णु की कृपा हम पर बनी रहती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु सभी संकटों को भी दूर करते हैं। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।
ओम -
तुलसी के बर्तन में ॐ बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं। साथ ही भगवान विष्णु भी प्रसन्न रहते हैं।
रोली और चंदन का तिलक -
तुलसी के बर्तन पर रोली और चंदन का तिलक लगाना बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति आती है।
लाल चुनरी चढ़ाना-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लाल चुनरी चढ़ाना शुभ शगुन होता है। ऐसे में तुलसी के गमले पर लाल चुनरी चढ़ाकर आप अपने जीवन में खुशियां भर सकते हैं।
Note- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।